Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह लेवल अब 313.50 मीटर की ओर अग्रसर है।
लेकिन बीगोद स्थित त्रिवेणी गेज घट गया है। बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार मंगलवार दोपहर 2 बजे तक बांध जल स्तर आरएल 313.35 मीटर पहुंच गया। इसके अनुसार बांध में 24.119 टीएमसी पानी हो चुका है। वही त्रिवेणी पर ढाई मीटर का गेज जारी है। इससे पहले रक्षाबंधन पर सोमवार शाम शहर में करीब पौन घंटे झमाझम बारिश हुई। जबकि मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम एकदम साफ रहा तथा धूप खिल गई।



