Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित मानक क्लब के द्वारा अरिहंत फ्रैब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी टोंक में एक्सप्लोजर विजिट किया गया।
इसमें मानक क्लब के विद्यार्थियों ने सीमेंट पाइप निर्माण की प्रक्रिया को समझा। मानक क्लब मेंटर टीचर व्याख्याता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के 25 सदस्यों ने अरिहंत फ्रेब प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी टोंक का भ्रमण किया और सीमेंट पाइपों का निर्माण की जानकारी ली। फैक्ट्री के सुपरवाइजर अरमान अब्बासी द्वारा सीमेंट पाइप के निर्माण प्रक्रिया की विभिन्न गतिविधियों को दिखाकर समझाया गया। विजिट में व्याख्याता वंदना शर्मा, अध्यापक विजय चौधरी आदि थे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में क्षेत्र की सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापको की बैठक हुई। इसमें विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम को डिजिटल एप के माध्यम से ऑनलाइन डाटा फीड करने के निर्देश दिए। पंचायत शिक्षा अधिकारी दयालराम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों के लिए शाला परीक्षण कार्यक्रम को गति देने के लिए बैठक बुलाई। यह कार्यक्रम 12 अगस्त से शुरू हो गया है और 31अगस्त तक चलेगा। इसमे स्कूल में अध्ययनरत सभी छात्रों का डिजिटल एप के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षण कर उसे अपडेट करना है।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए सर्वेकर्ता का नाम भी चिन्हित कर प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में अम्बापुरा, रघुनाथपुरा, ककोडिया, दुर्गापुरा, रुपारेल, दूदावास, सीतारामपुरा, भीवडावास, खेड़ा गांवड़ी, भेरूपुरा, कालानाड़ा के संस्था प्रधान उपस्थित थे।


