Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसड़क के बीचो-बीच उखड़ रहा है पाइप, हादसे का अंदेशा

सड़क के बीचो-बीच उखड़ रहा है पाइप, हादसे का अंदेशा


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर बनाई गई नई सड़क के बीचों-बीच अंडरग्राउंड पाइपलाइन उखड़ रही है। पाइप के बाहर की ओर आने से हादसे का सबब बन रहा है।

Oplus_131072

जानकारी के अनुसार यह हालत शहर के जयपुर रोड इमानुएल स्कूल के पास डिवाइडर के बीच बने कट पर है। जहां सड़क में दबाए गई अंडरग्राउंड लाइनों का पाइप बाहर निकल गया है। लगातार वाहनों की आवाजाही से यह पाइप अब ऊंचा हो गया है। जिससे कट से घूमते वक्त दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का अंदेशा रहता है। पिछले दिनों भी एक स्कूटी सवार इससे गिरकर चोटिल हुए थे। विशेषकर रात के वक्त यह पाइप दिखाई नहीं देते हैं। जिसके चलते टूव्हीलर चालक संतुलित होकर गिर रहे हैं। जिसे मरम्मत करने की जरूरत है। यदि इस समय रहते हैं रिपेयर नहीं कराया गया तो कोई जनहानि भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d