Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमौसमी बीमारियों की रोकथाम व विभागीय योजनाओं को लेकर बैठक हुई

मौसमी बीमारियों की रोकथाम व विभागीय योजनाओं को लेकर बैठक हुई


Desk News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग द्वारा एंटी लार्वा एंटी एडल्ट गतिविधियां की जा रही है। इसे लेकर गुरुवार को जिला प्रमुख सरोज बंसल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में जिला प्रमुख ने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए टीमें बनाकर एंटी लार्वा, एंटीडल्ट गतिविधियां, सोर्स रिडक्शन गतिविधियां करने, लार्वा का प्रदर्शन कर जागरूक करने और सभी फील्ड स्टाफ को सर्वे करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 15 राजकीय एवं 17 निजी चिकित्सा संस्थान पंजीकृत है। जिले में करीब एक लाख 25 हजार 759 लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में कैशलेस उपचार कराया है। बैठक में एसीईओ ललित कुमार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान मंसूरी, सीडीपीओ संगीता दीपक, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. चेतन कुमार जैन, बीसीएमओ डॉ. धर्मराज मेहरा आदि मौजूद रहे।

दुकानों पर अनियमितता मिलने पर जुर्माना वसूला

कन्ज्यूमर केयर अभियान के तहत जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा के नेतृत्व में गुरुवार को संयुक्त जांच की कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि टोंक में जोधपुर मिष्ठान भंडार सवाई माधोपर चौराहा, जैन नमकीन भंडार एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार निवाई पर कांटा असत्यापित मिलने माप अधिनियम के तहत दोनो दुकानों से दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसी प्रकार टोंक शहर के मिथलेश नमकीन एंड स्वीट्स पर का कांटा असत्यापित एवं प्रमाण पत्र का उल्लंघन होने के 2500 रुपए का जुर्माना किया गया। निवाई में अजमेर चाट भंडार पर कांटा व प्रमाण पत्र का प्रदर्शन नहीं करने पर 500 रुपए के जुर्माना वसूला गया। निवाई में घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग की जांच के दौरान जैन नमकीन निवाई के यहां से 9 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में 5 फर्मों पर अनियमितताएं मिलने पर 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

संयुक्त जांच टीम में प्रवर्तन अधिकारी धर्मचंद अग्रवाल, रामभजन मीना समेत माप विज्ञान अधिकारी अशोक मित्तल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d