“उपचुनाव को लेकर होगी चर्चा”
Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई नेता शुक्रवार को टोंक आ रहे है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल देव शर्मा ने बताया कि इस दौरान टोंक जिले की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष वाहनों के काफ़िले के साथ सुबह 11 बजे क़ृषि ऑडिटोरियम मे संगठनात्मक बैठक लेंगे। इस बैठक मे मुख्य रूप से देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, सहप्रभारी विजया राहतकर, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जितेंद्र गोठवाल, प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, ओम प्रकाश भड़ाना, वरिष्ठ नेता, डॉ. प्रभुलाल सैनी, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा भी उपस्थिति रहेंगे।



