Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के पनवाड़ गांव में करीब 2 सप्ताह पूर्व हुई मोबाइल चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अनुसंधान अधिकारी व पनवाड़ चौकी प्रभारी बद्रीलाल यादव ने बताया कि मामले में पनवाड़ निवासी धनराज खटीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 9 अगस्त की रात को अज्ञात चोर उनके घर से दो एंड्राइड मोबाइल चुराकर ले गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान किया तो मालूम चला कि उक्त मोबाइल चोरी का आरोपी सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस की गिरफ्त में आया है। अनुसंधान में पुष्टि होने पर देवली थाना पुलिस ने सवाईमाधोपुर जिला कारागृह से आरोपी अनिल पुत्र मोहन वाल्मीकि निवासी बामण गांव थाना नैनवा, जिला बूंदी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जिसे देवली न्यायालय में पेश किए जाने पर न्यायिक रियासत में भेजने के आदेश हुए है।




