Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की पदयात्रा 23 अगस्त सुबह 8:15 बजे देवली से रवाना होगी। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।
पदयात्रा समिति के मुख्य प्रबंधक ओम प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि इससे पहले दाबड़दुंबा, कालानाड़ा, दौलता मोड, देवपुरा, ठीकरिया कॉलोनी के पदयात्री यहां देवली पहुंचे, जो गुरुवार रात रवाना राजपूत धर्मशाला में विश्राम करेंगे। इसके बाद सुबह बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद पदयात्रा रवाना होंगी। उन्होंने बताया यह पदयात्रा 23 अगस्त को जहाजपुर में विश्राम करेगी। इसके बाद 24 को अमरगढ़, 25 को गोपालपुरा टोल, 26 को सिंगोली श्याम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद पदयात्रा 27 अगस्त को गोपालपुरा मगरी बालाजी, 28 को दल्लाखेड़ा, 29 को चित्तौड़गढ़, 30 को बानसेन व 31 अगस्त को श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचकर सुबह 11:15 बजे ध्वज अर्पित करेगी। व्यवस्थापक रघुवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि इस मौके पर धूमधाम के साथ सांवरिया सेठ मंदिर पर ध्वज अर्पित किया जाएगा। पदयात्रा को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।



