Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क पार कर रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत

सड़क पार कर रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत

टीकड़ गांव में हुआ हादसा


Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ गांव में सोमवार सुबह सड़क पार कर रहे एक 41 वर्ष से युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। युवक इस दौरान शौच के लिए जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक कन्हैयालाल लक्षकार पुत्र मोहनलाल लक्षकार निवासी टीकड़ है, जो यहां हाईवे स्थित अपनी दुकान पर चाय की होटल संचालित करता है। सोमवार सुबह 5 बजे करीब वह अपने एक साथी के साथ शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस बीच देवली की ओर से आई एक बाइक ने कन्हैयालाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैयालाल घायल हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हिंडोली की ओर भाग छूटा। जिसे परिजन यहां देवली अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस यहां राजकीय अस्पताल पहुंची तथा शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम में जुट गई। इस दौरान लक्षकार समाज के कई लोग मौजूद थे। मामले में मृतक के भाई राजेश लक्षकार ने पुलिस को दुर्घटना की रिपोर्ट दी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d