Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर कोटा बायपास स्थित नई कृषि मंडी के सामने मां बीजासन गौशाला में एक व्यक्ति ने अनूठे तरीके से अपना जन्मदिन मनाया है।
गोसेवक परमेश्वर सोयल ने बताया कि अमरवासी निवासी घनश्याम शर्मा ने जन्मदिन पर गौशाला में कई किलों वजनी 21 प्रकार की सब्जियों से रंगोली बनाई। वहीं उक्त सब्जियां गायों को खिलाकर गौसेवा की गई। इस दौरान भामाशाह रिको अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने चारे व अन्य खर्च के लिए नकद राशि का सहयोग भी किया।



