Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा जांगिड़ ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 25 मई तिथि निर्धारित की गई है।
चुनाव जिला मुख्यालय स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होंगे। इस चुनाव में जिले के 914 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। चुनाव के लिए पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनाव में दो प्रत्याशी कालूराम जांगिड़ और हनुमान जांगिड़ मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 25 मई को ही घोषित किए जाएंगे।


