Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सरकारी जमीन को हांकने गए करीब एक दर्जन लोगों ने सावंतगढ़ पंचायत के सरपंच के टोकने, वीडियो बनाने को लेकर अभद्र व्यवहार किया। वहीं धक्का मुक्की करते हुए कीमती मोबाइल फोन छीनकर ले गए।

घटना की रविवार शाम देवली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार सरपंच सुनील कुमार मीणा के फोन पर 31 अगस्त को सुबह मैसेज आया कि सावंतगढ़ की पहाड़ियों के पास सरकारी जमीन को कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से हांक रहे है। इस पर सरपंच अपने साथी दुर्गालाल, नवीन मीणा, लोकेश समेत लोगो को लेकर मोके पर पहुँचे तो वहाँ दमदमा थाना हिंडोली निवासी प्रवीण मीणा, राजेश मीणा व मोग्या जाति के एक दर्जन लोग ट्रेक्टर से जमीन हांक रहे थे। सरपंच ने इस पर आपति कर वीडियो बनाने की कोशिश की तो उक्त आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया व धक्का मुक्की करते हुए फोन छीन लिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपियों ने जबरन सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



