Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसर्द रातों में चोरों की चहलकदमी

सर्द रातों में चोरों की चहलकदमी

घर के बाहर लगा नल का वॉल्व भी चोरी किया


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्द रातों में छोटी-मोटी चोरी की वारदातें अब मुंह फैलने लगी है। कुछ चोर घरों के बाहर लगे सामान खोलकर भी चुराने लगे हैं। ऐसे में इन छोटी-मोटी वारदातों के प्रति आमजन को सतर्क और जागरूक रहना पड़ेगा।

ताकि वे नुकसान से बच सके। जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने घोसी मोहल्ला निवासी प्रेमचंद कुमावत के बाहर नल का वॉल्व काटकर ले गए। यह वाल्व पीतल का था, जो दोनों दिशा से काटकर ले गए। इस तरह की वारदातें प्रतिदिन हो रही है। पिछले दिनों भी चोरों ने सरकारी बोरिंगो के तार भी काटे थे। इस तरह की वारदातें अधिकतर वे चोर करते हैं, जो नशे के आदी हो। अपने नशे की लत पूरी करने के लिए वे कुछ भी चुरा लेते हैं। पिछले दिनों पुलिस ने जनता कॉलोनी निवासी मुकेश उर्फ कालू तेली को भी गिरफ्तार किया था। जिसने भी अपने नशे की लत पूरी करने के लिए नेहरू मार्केट स्थित गोदाम से घी के पीपे चुराए थे। उधर, देवली थाना पुलिस प्रभारी राजकुमार नायक चोरी और नकबजनी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गए हैं, जो प्रोडक्शन वारंट पर आरोपियों को पूछताछ के लिए लाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d