Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर गत गुरुवार रात हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है और अधिक करनी पड़ेगी।
घटना के बाद से पुलिसकर्मी रोड मैप बनाकर सीसीटीवी फुटेज देख रही है। जिससे कि हमलावरों का फुटेज सामने आ सके। घटना की रात भी पुलिस ने पेट्रोल पंप चौराहा, बस स्टैंड, जयपुर रोड समेत इलाकों का सीसीटीवी फुटेज देखा था। लेकिन रात्रि होने की वजह से पुलिस को परेशानी हुई। वहीं अब पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल में जुट गई है। उसी रात पहुंचे पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में मार्गदर्शन भी दिया। लेकिन कॉल डिटेल के मामले में पुलिस के लिए तकलीफ यह है कि संतोष कंजर को फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे इंस्टाग्राम पर ही दोस्ती की। वही बातचीत का माध्यम व्हाट्सएप कॉल रहा। ऐसे में कॉल डिटेल निकालना मुश्किल है। वही ब्लाइंड इन्वेस्टिगेशन भी पुलिस के लिए चुनौती होगी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
लेकिन पुलिस यह मान रही है कि यह हमला बदला लेने के लिए किया जा सकता है। जिसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। यह रंजिश सोना खरीदने, मादक पदार्थ या फिर अन्य हो सकती है।
…हो सकती है पूर्व रंजिश, घायल ने दी अपहरण व हत्या की रिपोर्ट


