Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के अधीनस्थ, राज्य सरकार की ओर से सोमवार को सहकार सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।
सचिव सुरेंद्र जैन ने बताया कि समिति में विशेष कैंप का आयोजन हुआ। इसमें राज्य सरकार के अनुसार नए सदस्यों को जोड़ा गया। यहां करीब 55 सदस्य जोड़े गए। जिनमें 35 युवा किसान और 7 महिला और 13 अन्य सदस्य हैं। जिन्हें राज्य सरकार द्वारा आगामी समय में कृषि ऋण एवं अन्य सुविधाओं के लिए प्रेरित किया गया और सहकारी समिति अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत नए सदस्यों को जोड़ा गया है।

वहीं उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। नए सदस्यों को सरकार की ओर से कृषि ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि उनकी आमदनी भी बढ़ सके और उत्पादन भी बढ़ सके। ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के लिए बड़े स्तर पर आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।
कैंप के दौरान समिति सदस्यों में शहिद खान, गजराज सिंह, कालू वैष्णव, प्रशासक सत्यनारायण माली, महावीर प्रसाद माली, बबलू, राधाकृष्ण, अल्ताफ सहित कई सदस्य, ग्रामीण एवं किसान मौजूद थे।


