Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पटवार संघ उप शाखा देवली के चुनाव सोमवार को निर्विरोध संपन्न हुए।
इन चुनावों में दिनेश चौधरी को उप शाखा देवली का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसी तरह द्वारका खारोल को उपाध्यक्ष, मुकेश कीर महामंत्री, कृष्णा कुमारी संयुक्त मंत्री, कमल शर्मा संगठन मंत्री और प्रीति वशिष्ठ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसके अलावा कमोश जाट, रेखा गुर्जर, सुशील जैन, संगीता एवं प्रियंका जाट क्षेत्रीय मंत्री और सलाहकार मनोनीत हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान, भू अभिलेख निरीक्षक प्रेमराज गुर्जर ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई।



