Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडिवाइडर पर झुका रोड लाइट पोल, हादसे का खतरा

डिवाइडर पर झुका रोड लाइट पोल, हादसे का खतरा


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे वाले गेट के समीप डिवाइडर पर लगा एक रोड लाइट का पोल झुक गया है, जो हादसे का सबब बन सकता है।

दरअसल यह पोल कभी भी गिर सकता है, लिहाजा इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड लाइट का यह पोल पिछले करीब एक सप्ताह से झुका हुआ है। लोगों का कहना है कि संभवतः किसी वाहन की टक्कर से यह झुक गया, जिसके चलते यह कभी भी गिर सकता है। ऐसे में आते-जाते लोगों पर गिरकर यह बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका मंडल को इस जोखिमपूर्ण स्थिति में खड़े पोल पर ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d