-
देवली में एसीजेएम व एडीजी कोर्ट खोलने
-
उप जिला अस्पताल को देवली में स्थापित करने
-
गौण मंडी शुरू करने की मांग
Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार को सामाजिक संगठन एवं सर्वदलीय संगठनों की ओर से देवली में एसीजेएम व एडीजी कोर्ट खोलने सहित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौपा गया। इसमें व्यापार महासंघ समेत संगठनों का सहयोग रहा।
इससे पहले देवली बंद के आह्वान पर शहर के सभी बाजारों में प्रतिष्ठान बंद रहे। शहर के व्यस्ततम बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ममता सर्कल पर अभिभाषक संघ देवली, व्यापार महासंघ, विभिन्न राजनीतिक संगठन के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एकत्र हुए, जो जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार से होकर गुजरे। लोगों की मांग है कि देवली में एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खोलना जरूरी है। यह जुलूस मुख्य बाजार से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि अभिभाषक संघ देवली एवं न्यायालय परिसर में कार्यरत डीड राइटर, टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर पिछले 15 दिनों से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश खोलने की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन व क्रमिक अनशन पर है।
लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से आश्वासन नहीं मिला। जबकि देवली में उक्त न्यायालय खोलने के लिए सभी निर्धारित मापदंड पूरे हैं। इसी तरह बजट में देवली के उप जिला अस्पताल को शहर में ही खोले जाने की मांग की है। इसके अलावा देवली में गौण कृषि उपज मंडी स्थापित करने की मांग की। वही फल सब्जी विक्रेताओं पर व्यापारियों के लिए भी अलग से भू आवंटन किए जाने की मांग उठाई गई।
इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़, अधिवक्ता बाबूलाल मीणा, संदीप कटिया, भीमराज जैन, रतन मंगल, उमाशंकर खूटेटा, जितेंद्र सिंह चौधरी, बेनी प्रसाद टाक, रीको अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने आदि संबोधित किया और पुरजोर तरीके से मांग उठाई।


