Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब देवली की ओर से मंगलवार को शहर के द्वारका होटल में सावन सुरंगो कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अनु शर्मा एवं सचिव मनाली गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर लहरिया पहनी महिलाओं ने सावन की खुशी मनाई और नृत्य कर सावन महोत्सव मनाया। इस दौरान ज्योति मंगल सावन क्वीन चुनी गई। जिन्हें ताज पहनाया गया। वहीं सावन क्वीन की प्रथम रनरअप जिया सुवालका एवं दूसरी रनरअप मनाली गुप्ता रही। इस दौरान क्लब सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में परिधि विजय, आशा काटिया, अलका, श्वेता, सुनीता, सुरभि जैन, शीला मीणा ने सहयोग किया। यहां महिलाओं ने सावन के गीत भी गाए।



