डॉ. सैनी व डॉ. चतुर्वेदी ने किया सम्बोधित
Political News 5 मई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेलगांना के सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र के हिमायत नगर विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान से प्रचार करने गए पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने शनिवार देर रात तक क़ई स्थानों पर कॉर्नर सभाओं को सम्बोधित किया।
भाजपा प्रत्याशी जी कृष्णा रेड्डी को बहुमत से जिताने की अपील की। डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाला समय बीजेपी का है। प्रधानमंत्री मोदी का है। जिनके नेतृत्व में देश 5 वी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि तेलगांना में हवा बदल रही है और बीजेपी को बेहतर सफलता मिलेगी। पूर्व कृषि मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयां छु रहा है, चाहे वह कोई क्षेत्र हो। विदेशों में जो रुतबा बड़ा है, साख बड़ी है, वह मोदी का करिश्मा है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जी कृष्णा रेड्डी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
इससे पूर्व राजस्थान से गए उक्त नेताओ ने हिमायत नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारियों की बैठकें भी ली और करीब 3 स्थानों पर कॉर्नर बैठके कर बीजेपी को विजयी बनाने का आव्हान किया।


