Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में राजस्थान के वैष्णव स्वामी बैरागी समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर समाज की समस्या सुनी।
इसे लेकर गत दिनों टोंक जिले से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चेतन वैष्णव व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सांवरिया बैरागी ने भी प्रतिनिधि मंडल में भाग लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने समाज की समस्या को जल्द दूर कर पुजारी वर्ग को मजबूत करने का आश्वासन दिया। उक्त प्रतिनिधि मंडल में पूरे राजस्थान से समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिले। जिन्होंने अपनी समस्याएं बताई।
Must Read : विधानसभा क्षेत्र के 8 विद्यालयों में बनेगी साइंस लैब

NSG कमांडो ने ठेका संचालक के काट दिए हाथ-पैर, जानिए क्यों हुआ विवाद


