हर्ष फायरिंग व हथियारों के साथ फोटो अपलोड मामले में भी एक गिरफ्तारी हुई
Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने अवैध पदार्थ स्मैक का नशा करने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। वहीं हर्ष फायरिंग करने एवं हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है।
देवली डीएसपी रामसिंह जाट ने बताया कि एसपी विकास सांगवान, एएसपी मोटाराम बेनीवाल के निर्देशन में दूनी थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ नशा के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नशा करते पाए जाने पर प्रेम गुर्जर पुत्र जगन्नाथ हाल खेडा मोहल्ला दूनी, रमेश चन्द पुत्र रंगलाल जाट निवासी सरोली तथा विष्णु सिंह पुत्र गिर्राज सिंह रावणा राजपुत निवासी वार्ड नं. 8 पीर बाबा की गली दूनी को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार हर्ष फायरिंग व अवैध हथियार का फोटो सोशल मिडिया पर वायरल करने के मामले में दर्ज अभियोग में फरार मनोज कुमार पुत्र छीतर लाल बलाई निवासी कनवाडा को गिरफ्तार किया है।



