Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापति समाज की ओर से शुक्रवार को प्रजापति छात्रावास में कुल देवी माता श्रीयादे की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा एवं माता का जन्मोत्सव का आयोजन हुआ।इस अवसर पर रात्रि सुंदर कांड एवं भजनों का आयोजन हुआ।
इस दौरान शुक्रवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा पूर्व मुख्य कलश बोली, चंवर ढुलाई, चार घोड़ी की बोलियां लगाई हुई। इसके बाद मुख्य बाजार में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बाद में नगर पालिका पंडाल में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के महासचिव दयाल प्रजापति थे। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रजापति, पार्षद देवली से भीमराज जैन, सत्यनारायण शर्मा, पंकज जैन, रामनिवास मीणा, समाज के धर्मेंद्र प्रजापति, रामदेव प्रजापति, कैलाश प्रजापति मीना प्रजापति, द्वारका, महावीर प्रजापति, मुकेश प्रजापति थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष फूलचंद प्रजापति ने की।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भामाशाह सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा का महत्व समझाते हुए बालिका शिक्षा पर जोर दिया तथा संगठित रहने का आव्हान किया।


