Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के गाडोली स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के शिव मंदिर परिसर के तालाब में मछलियों के लिए देवली निवासी दो जनों ने 30 किलो आटा प्रति माह डालने का संकल्प लिया है।
देवली निवासी मोहन साहू व रोहित साहू ने बताया कि तालाब में मछलियों की काफी भरमार है। यहां आने वाले श्रद्धालु जब मछलियों को आटा डालते, तब सरोवर की मछलियां किनारे पर आ जाती हैं तथा अपना मुंह खोलकर जोर-जोर से आवाज निकालती हैं। जिसे देखने के लिए श्रद्धालु आते रहते हैं। इसे लेकर उन्होंने मछलियों को आटा डालने का संकल्प लिया है, ताकि तालाब में मछलियों का भरण पोषण हो सके। वे हर महीने 30 किलो आटा मछलियों को डालेंगे।



