Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवगठित दूनी नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन में बनाए गए नए वार्डों को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। दर्ज आपत्ति में बताया कि एक मोहल्ले व एरिया को अलग अलग वार्डों में शामिल कर दिया गया।
जिससे दो पडौसी को भी अलग अलग वार्डों में जोड़ा गया है तथा वार्ड नं 8 में गौतम भवन का एरिया लिया है। वही एरिया गौतम भवन को वार्ड नं 10 में भी ले रखा है तथा एक मोहल्ले के टुकड़े करके सड़क के आमने सामने की आबादी को ही अलग अलग वार्डों में शामिल कर दिया गया, जिससे उस वार्ड का एक साथ विकास नहीं हो सकता। लिहाजा सड़क के दोनों ओर की आबादी को शामिल कर वार्डों का गठन करना न्याय संगत होगा। इसी तरह वार्ड नं 14 में भी घास भैंरु के चौक को लेकर और विपरित दिशा में जाकर घाड दरवाज़ा को शामिल किया गया है, जो गलत है। इसी तरह वार्ड न 19 में काला कांकरा ढाणी में कल्याण काॅलोनी को शामिल कर विपरित दिशा के घाड रोड़ को शामिल किया है। जिनके बीच की दूरी काफी है।
दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के नरेन्द्र मेहरा ने नगरपालिका दूनी के अधिशाषी अधिकारी व प्रशासक एवं जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर दूनी नगरपालिका के वार्डों दूबारा से पुर्नगठन करवा कर उसमें एक मोहल्ले व एरिया को मिलाकर वार्डों का गठन करने की मांग की है।


