Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड मोक्षधाम के समीप गत 27 नवंबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसे लेकर मृतक के पिता फूलचन्द जाट निवासी देवली गांव ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि एक मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से चलाकर उनके बेटे पंकज जाट को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पंकज जाट (25) पुत्र फूलचंद है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पंकज जाट गत 27 नवंबर को शाम करीब 7 बजे अपनी मोटरसाइकिल से देवली से अपने खेत पर जा रहा था। जब वह गणेशजी रोड मोक्षधाम के आगे पहुंचा, तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।
उस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देवली अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 29 नवंबर को पंकज की मौत हो गई।
मंत्री मदन दिलावर को सबके सामने सुना दिया ग्रामीण ने, सबकी खोल कर रख दी पोल, जानिए क्यों


