आधा किलोमीटर लंबा जाम
Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी खाद की कमी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह सरोली-दूनी मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। खाद वितरण केंद्र पर सुबह से ही टोकन लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

लेकिन पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पहले सहायक निदेशक कृषि कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और उसके बाद सड़क पर उतरकर सरोली–दूनी मार्ग जाम कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मार्ग पर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। प्रशासन ने किसानों को जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
जबकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक खाद की समस्या का स्थाई समाधान नहीं होगा, उनका विरोध जारी रहेगा।
गिद्ध के विशाल पंख को देखकर लोग हुए हैरान, जानिए कहां मिला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध


