Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की बैठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में 6 दिसम्बर को आयोजित होगी।
जयपुर में आगामी 26 दिसंबर को आयोजित होने वाले संयुक्त प्रांतीय प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह एवं प्रांतीय पदाधिकारी कार्यक्रम के समर्थन में प्रदेशभर में जा रहे हैं। टोंक जिले का प्रवास 6 दिसंबर को प्रस्तावित है। यह बैठक दूनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपरान्ह 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे लेकर जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ एवं जिला महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने सभी सदस्यों को समय पर पहुँचने की बात कही है।




