Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बालागढ़ निवासी विमल मीणा की ट्रैक्टर से कुचलने से हुई मौत के बाद नगरफोर्ट थाने के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सांगवान ने उक्त थाने के हेड कांस्टेबल शंकर लाल और पुलिसकर्मी चेतन कुमार को निलंबित कर दिया है। इसे लेकर आदेश जारी किया गया और बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित है। जिसे लेकर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन टोंक रहेगा। उल्लेखनीय है कि उक्त घटनाक्रम को लेकर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था। जिसमें बालागढ़ निवासी विमल मीणा को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप लगाया था।



