नगर पालिका मंडल के तत्वाधान में आयोजित होंगे कार्यक्रम
Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल के तत्वाधान में 3 अक्टूबर से 10 दिवसीय नवरात्र डांडिया महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव का समापन 12 अक्टूबर को होगा।इस महोत्सव में कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि डांडिया महोत्सव अटल उद्यान परिसर में आयोजित होगा। इसमें विशेष आकर्षण डांडिया सजावट प्रतियोगिता, गुजराती ड्रेस, गुजराती ड्रेस कपल ग्रुप डांस, कपल डांस महिला, ग्रुप डांस, पूजा थाली प्रतियोगिता, गरबा ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस दौरान 9 से 11 अक्टूबर तक म्यूजिकल ग्रुप की ओर से लाइव गीतों पर एंकर द्वारा संचालित तीन दिवसीय डांडिया गरबा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जयपुर की एंकर जया एवं सिंगर प्रगति पारीक शामिल होगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर रात 8 बजे सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित होगी। वहीं महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।
हरीश कार बाजार पर मिलेगी अधिकतम डिस्काउंट पर हर तरह की कारें



