Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा पर सोमवार सुबह 1008 कलशों से सहस्त्रनाम अभिषेक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कन्हैयालाल डोसी, बाबूलाल बड़जात्या, राजेन्द्र गंगवाल, ताराचन्द पांड्या, भीमराज जेठयानिवाल, ललित सोनी, हरीश लुहाड़िया, संजय बाकलीवाल, सुरेश जिंदल, पारस वैद, सुनील काला, रविश जिंदल, मनोज जेठयानिवाल, राजीव पांड्या, मुकेश जेठयानिवाल, अमित सर्राफ एवं सत्येन्द्र सोनी आदि ने अभिषेक व शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया। इसके बाद माताजी ने संयम का महत्व बताते हुए मार्मिक उपदेश दिया कि संसार में हम सभी प्रवासी की भूमिका में हैं, जबकि हमारा वास्तविक निवास तो प्रभु के चरणों में ही है।
प्रवचन के बाद ससंघ की आहारचर्या संपन्न हुई और शाम 6.30 बजे पटेल नगर मन्दिर परिसर में तत्वचर्चा, आनंदयात्रा व आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


