Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration12 वे दिन भी जारी रहा पटवार संघ का धरना

12 वे दिन भी जारी रहा पटवार संघ का धरना


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पटवार संघ के आह्वान विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 12 वे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पटवार संघ के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया।

उप शाखा देवली के पटवारी पंकज जैन ने बताया कि इससे पहले जिले की सभी उपशाखाओं की ओर से कार्य बहिष्कार किया गया और धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई। इसके बावजूद मांगे पूरी नहीं होने पर गत सोमवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर विरोध व्यक्त किया गया। इसके अलावा जिला कलक्टर टोंक को ज्ञापन सौंपकर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया था। लेकिन अभी तक संघ की मांगे नहीं मानी गई। बता दें कि संघ की गिरदावरी एप में मांगों में अपेक्षित आवश्यक संशोधन, पटवार संघ सर्वेयर नियुक्ति का विरोध, पटवार मण्डल एवं भूअभिलेख निरीक्षक वृत्त की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, लंबित डीपीसी, ग्रेड पे 3600 करने, तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने, तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनर्निर्धारण करवाने आदि मांग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d