Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच शीला कंवर शक्तावत थी।
जबकि हर्षवर्धन सिंह की अध्यक्षता एवं अजय सिंह शक्तावत, एसडीएमसी सदस्य बिहारी लाल जगरवाल के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ । वार्षिक उत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं को शैक्षिक एवं सहशैक्षणिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक दिए गए। विद्यालय के छात्र छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका संगीता सिंह ने पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की है। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुरेन्द्र नामा ने किया।
बालिकाओं की स्मृति में वितरित किए गर्म कपड़े
कल्याणपुरा गांवडी निवासी अध्यापक नंदकिशोर मीणा की पुत्रियों की गत 2 वर्ष पूर्व गांव की नाडी में डूबने से मौत हो गई थी। इनकी स्मृति में शुक्रवार को प्रताप कॉलोनी में अभावग्रस्त बच्चों को स्वेटर वितरित किए। गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठें। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ ललिता चंदेल, सुरेश वर्मा, कन्हैया लाल लूनिवाल आदि मौजूद थे।
गांवडी में शनिवार को होगा वार्षिक उत्सव
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में 25 जनवरी को वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने बताया कि इस अवसर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों में से सर्वाधिक अंक व विशेष योग्यता वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर व पुरस्कार दिया जाएगा। यहां शाला विकास समिति सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। वहीं विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।



