Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के पनवाड़ निवासी राजदीप पुत्र महावीर प्रसाद वर्मा आगामी 27 जनवरी को दिल्ली में आयोजित पीएम रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले समारोह में परेड का प्रदर्शन करेगा।
जानकारी के अनुसार राजदीप दिल्ली स्थित किरोड़ीमल कॉलेज में फिजिकल साइंस की केमिस्ट्री सब्जेक्ट से थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं, जो 27 जनवरी को दिल्ली के कैंट में आयोजित होने वाली पीएम रैली में परेड का प्रदर्शन करेगा। राजदीप एनसीसी में सार्जेंट है। उनकी एनसीसी की टुकड़ी प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने जाने वाले समारोह में परेड करेगी। उक्त कार्यक्रम में राजदीप के पिता महावीर प्रसाद और माता बीना वर्मा को भी बुलाया गया है। इस मौके पर कल्चरल लाइट भी होगी।


