Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस, उद्देश्य, योजना बताई

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस, उद्देश्य, योजना बताई


Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली अभिलाषा जेफ के निर्देशानुसार मंगलवार को मानवधर्म विशेष विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान पनवाड़ मोड़ पर विधिक जागरूकता शिविर लगा।

तालुका विधिक सेवा समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि यहां महेश शर्मा ने दिव्यांगजन की परिभाषा, अधिनियम 2016, दिव्यांगजन की श्रेणी एवं वर्तमान की स्थित से अवगत करवाया गया। वहीं दिव्यांगजन दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य बताया।गजेन्द्र सिंह मीणा कार्यालय अधीक्षक ने दिव्यांगों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं, विशिष्ट निःशक्तता पहचान पोर्टल, सुगम्य भारत अभियान, दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना, दिव्यांगजनों के लिये सहायक यंत्रों, उपकरणों में सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। यहां विशेष रूप से सक्षम बच्चों द्वारा देशभक्ति पर नाटक एवं सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसी तरह ललित चौहान प्रोबोनो अधिवक्ता ने बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित अधिकार, बालश्रम, घरेलू हिंसा, पोश एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 एवं इसी माह 22 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d