Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली, विशाल आई केअर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में रविवार को साकेत कॉलोनी स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित हुआ।


समिति के अध्यक्ष घीसालाल ट्रेलर व संयोजक कन्हैयालाल लुनीवाल ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वास स्नेही ने 62 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। इनमें 14 नेत्र रोगियो का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। जिनके बिना चीरफाड़ का लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस प्रकार के शिविर से अब तक सैकड़ो लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस दौरान समिति के नवल मंगल, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र कुमार शर्मा, श्यामलाल पारीक, प्रहलाद शर्मा, नाथूलाल वैष्णव समेत ने रोगियों को सेवाएं दी।



