Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता

पहली बार मतदान करने वालो पर दारोमदार

Deoli News 1 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नए जुड़े मतदाताओं की संख्या के बाद अब देवली- उनियारा विधानसभा क्षेत्र में जिले में सर्वाधिक मतदाता हो गए है। वहीं 18 बरस पूरे कर चुके किशोर मतदाताओं की संख्या भी प्रत्याशियों की हार-जीत के आंकड़ो में फेरबदल करने के लिए काफी है।

यहां बता दे कि बीते वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2 लाख 32 हजार से ऊपर थी। जबकि इस वर्ष होने जा रहे चुनाव में ये संख्या आश्चर्यजनक तौर पर बढ़कर 2 लाख 96 हजार 299 तक हो गई है। इस तरह बीते 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में करीब 64 हजार मतदाता बढ़े है, जो कि कुल मतदाताओं का करीब 21 फीसदी है।

इसके अलावा अहम तथ्य ये भी है कि 18 वर्ष पूरे कर चुके किशोर-किशोरी मतदाताओं की संख्या भी इस बार 31 हजार 446 हो गई है, जो कि कुल नए जुड़े मतदाताओं का लगभग 48 फीसदी है। गौरतलब है कि इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले 31 हजार से अधिक युवा मतदाता चुनाव परिणामों पर निःसन्देह बड़ा असर डालेंगे। जबकि कुल मतदाताओं में से एक लाख 53 हजार 192 पुरूष व एक लाख 43 हजार 107 महिला मतदाता शामिल है। यह आंकड़े अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के है। लिहाजा प्रत्याशियों के लिए ऐसे युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए व्यापक मशक्कत करनी पड़ेगी। उल्लेखनीय है पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का प्रतिशत हमेशा 85 फीसदी से ऊपर होता है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d