Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsट्रैक्टर ट्राली जप्त, चालक गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्राली जप्त, चालक गिरफ्तार


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए चुनाई पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।


थाना प्रभारी भंवरलाल के अनुसार पुलिस रविवार को शहर में गश्त कर रही थी। इस बीच अंबेडकर छात्रावास दौलता मोड पर नाकाबंदी शुरू की गई। इस दौरान देवली की ओर से ट्रैक्टर ट्राली आई। जिसमें चुनाई पत्थर भरे हुए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर को रुकाकर चालक से पूछताछ करनी चाही तो चालक ने भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि मामले में राजेश मीणा पुत्र केसर लाल मीणा निवासी बिलेठा थाना जहाजपुर, जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। चालक अपने पास कोई वैद्य रॉयल्टी व रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d