पांडाल बनाकर हुआ तैयार, आज सुबह 11 होगी आमसभा
Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में गुरुवार को देवली आम सभा के लिए आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री के सड़क मार्ग पर भी कड़ी नजर रहेगी।

उल्लेखनीय है कि यह आम सभा शहर के अटल उद्यान में होगी। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थित परिसर में उतरेगा। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह का काफिला सीआईएसएफ लिंक रोड, पीर बाबा व गौरव मेडिकल (आयुर्वेदिक) से होते हुए अटल उद्यान में पहुंचेगा। इस बीच गृहमंत्री के गुजरने से पूर्व यह मार्ग बंद किया जाएगा। इसके लिए सीआईएसएफ के मुख्य गेट के दोनों और बैरिकेट्स खड़े कर दिए गए हैं।

जल्द ही पुलिस जाप्ता आने के बाद उक्त मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह लिंक रोड पर खड़े निजी वाहन भी हटाए जाएंगे। यह कवायद सुरक्षा के लिहाज से की जाएगी। इसके अलावा से यह लिंक रोड से जुड़ने वाली गलियों पर भी पुलिसकर्मी में मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री के सड़क मार्ग पर तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हेलीकॉप्टर लैंडिंग सेंटर से लेकर सभा स्थल तक की दूरी करीब एक किलोमीटर है। इसे लेकर यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर कार, अतिरिक्त जाप्ता देवली पहुंच चुका है। उधर, कार्यक्रम स्थल पर पांडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जहां डोम, आमजन व कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही है। इसके अलावा गृहमंत्री के सुरक्षाकर्मी भी सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। अमित शाह की आमसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। बता दे कि बीजेपी ने 20 हजार लोगों को आमसभा में लाने का लक्ष्य तय किया था।


