Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के पक्ष में आमसभा करने आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम आमसभा से ठीक कुछ घंटे पूर्व रद्द हो गया।


केंद्रीय मंत्री की आमसभा निरस्त होने की सूचना से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वही अब उनकी जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आमसभा में शामिल होगी तथा लोगों को संबोधित करेंगी। एनवक्त पर गृहमंत्री की आमसभा रदद् होने के कई मायने लगाए जा रहे है। राजनीतिक हलके में यह चर्चा व कयास है कि अपेक्षित आमसभा नहीं होने के चलते भी केंद्रीय गृह मंत्री का यह कार्यक्रम रदद् हुआ।

जबकि इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि समीप की केकड़ी जिले में यूपी के मुख्यमंत्री गुरुवार को आमसभा करने जा रहे हैं। जहां देवली क्षेत्र के कई गांव से वह डूब क्षेत्र के कई हिस्सों से सैकड़ो ग्रामीण आमसभा में सम्मिलित होने गए हैं। जबकि राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से गृहमंत्री का पूरे प्रदेश में कार्यक्रम रद्द हुआ है। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम निरस्त होने से कार्यकर्ताओं व नेताओं में मायूसी दिख रही है। लेकिन बीजेपी के विशेष सूत्र बता रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कार्यक्रम में शामिल होगी।



