Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023कर्त्तव्य पथ पर, राष्ट्रहित में मतदान करें

कर्त्तव्य पथ पर, राष्ट्रहित में मतदान करें

“सतरंगी सप्ताह‘‘

Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा आम चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रम को लेकर सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित थीम समावेशी वॉकथॉन के माध्यम से (कर्त्तव्य पथ पर, राष्ट्रहित में) मतदान करने का संदेश दिया गया।


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी छगनलाल ने बताया इस कार्यक्रम के अन्तर्गत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के मुख्य द्वार से वॉकथॉन शुरू हुई, चर्च रोड, जयपुर रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, मुख्य बस स्टेण्ड रोड से उपखण्ड अधिकारी आवास होते हुए सीआईएसएफ लिंक रोड होते हुए वापस केन्द्रीय ऑद्योगिक सुरक्षा बल मुख्य द्वार पर जाकर सम्पन्न हुई। वॉकथा न के माध्यम से छात्र-छात्राओं व सदस्यों ने 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान किए जाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने अपील की, कि मतदान कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निर्माण में भागीदारी निभाए।

इस दौरान केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी, अधिशासी अधिकारी छनगलाल यादव, विकास अधिकारी दिवाकर मीणा, ऋचा भाटी सीडीपीओ, सुशीला मीणा प्रधानाचार्य, रामराय मीणा बीईईओ समेत शिक्षक, अल्ताफ हुसैन, कुलदीप सिंह शक्तावत, आंगनबाडी कार्यकर्ता, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईडस सहित छात्र, छात्राए थी।

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d