Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsमोदी का गारंटी कार्ड दिया, प्रत्याशी की प्राथमिकता बताई

मोदी का गारंटी कार्ड दिया, प्रत्याशी की प्राथमिकता बताई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया

Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार को दोनों प्रमुख पार्टियों के समर्थकों ने जनसंपर्क कर पूरी ताकत झोंक दी। इसके तहत विधानसभा के बीजीपी प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में गुरुवार को भाजपा शहर मंडल देवली ने गुरुवार को यहां घूमकर लोगों से जनसंपर्क किया।

वहीं बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसे लेकर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अगवाई में भाजपा कार्यकर्ता शहर के पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां से कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराते हुए जनता कॉलोनी, तेली मोहल्ला, घोसी मोहल्ला, माल मोहल्ला, ममता सर्कल, ज्योति मार्केट समेत प्रमुख मार्गो से गुजरकर दुकानदारों व लोगों से जनसंपर्क किया तथा उन्हें मोदी का गारंटी कार्ड (संकल्प पत्र) दिया। साथ ही प्रत्याशी विजय बैसला की 10 प्राथमिकता बताई। इसके अलावा विधानसभा प्रत्याशी बैसला का परिचय पर्चा भी लोगों को बांटा।

जनसंपर्क में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी खुशहाल किसान, सुरक्षित समाज, उत्कृष्ट शिक्षा, आरोग्य प्रदेश, गौरवशाली विरासत, सबका विकास-सबका कल्याण के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, बालकिशन मालू, दिनेश जैन, रणवीर सिंह चौहान, नेमीचंद जैन, नवल किशोर चतुर्वेदी, राकेश ओसवाल, अंकित जैन, लोकेशसेन, अजय सिंह, प्रमोद मंगल, तेजेंद्र नामा, शिवराज मीणा, बुद्धि प्रकाश साहू, सुरेंद्र मीणा, रजनीश दीपक, देवराज गुर्जर समेत नेता व कार्यकर्ता झंडा लेकर चल रहे थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d