पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक के समक्ष लगाई न्याय की गुहार
Jahazpur News 15 दिसंबर (आज़ाद नेब) एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रुपयों के लालच में देह व्यापार के लिए अपनी नाबालिग बेटी को बेचना चाहते है। लड़की ने माता-पिता पर 20 लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई।
एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है। लेकिन क्षेत्र के ग्रामीण हलकों में नाबालिग बेटियों को अंधाधुंध सौदा किया जा रहा है। बेटियों की सरेआम बोलियां लगाई जा रही हैं। चंद रुपयों की खातिर लोग अपनी बेटियों को बेच रहे हैं। उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रहने वाली एक युवती ने अपने माता-पिता पर वेश्यावृत्ति के लिए 20 लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस की शरण ली है। पीड़िता ने कहा कि उसके माता-पिता उसे वेश्यावृत्ति के लिए 20 लाख रुपए में ग्वालियर बेचना चाहते है। लेकिन वह शादी करके अपना घर बसाना चाहती है।
पीड़िता ने माता-पिता के विरुद्ध अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। गौरतलब है कि उपखंड क्षेत्र में पुर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है।


