Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsजरूरतमंद बच्चों को वितरित किए जैकेट

जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए जैकेट


Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बढ़ती ठंड के मद्देनजर इनर व्हील क्लब देवली की ओर से रविवार को बालगृह के जरूरतमंद बच्चों को गर्म जैकेट वितरित किए गए।

क्लब अध्यक्ष ज्योति मंगल ने बताया कि इस दौरान बच्चों को बारी-बारी से गर्म जैकेट वितरित कर पहनाए गए। वहीं इन बच्चों को बिस्किट, चिप्स व फल भी दिए गए। इनर व्हील क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ गेम्स खेला व नृत्य किया। इससे बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में वर्षा मंगल, सोनू चौधरी, अनु शर्मा, नेहा अग्रवाल, शेफाली मंगल, शीला जैन समेत सदस्य मौजूद थी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d