Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में शुक्रवार को अध्यनरत छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण किया गया।
शिक्षक व स्कूल के मीडिया प्रभारी सुगन चंद कुमावत ने बताया कि यूनिफॉर्म का वितरण राज्य सरकार की ओर से किया गया। इस दौरान कक्षा प्रथम से आठ तक के छात्र-छात्राओं को बारी-बारी से बुलाकर नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरित की गई। इस दौरान उप प्रधानाचार्य नीरज जैन, व्याख्याता पारस मीणा, पंचायत सहायक रामकुमार मीना, सीमा जाट, लादूलाल टेलर, राजेश वर्मा समेत मौजूद थे।


