Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) किसान सेवा संस्थान देवली की ओर से राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर 23 दिसंबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अनुसार यह रक्तदान शिविर अनन्या हॉस्पिटल के आगे ज्योति कॉलोनी में होगा। इसमें केशव ब्लड बैंक यूनिट देवली की ओर से रक्त संग्रहित किया जाएगा। शिविर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक संचालित किया जाएगा।


