Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार का दिन भी बेहद सर्दभरा रहा। हालत यह रही कि गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद कपकपी छूटती रही। वही आसमान में बादल छाए रहने से सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ।
हालांकि इससे पहले शनिवार सुबह भी कोहरा छाया। लेकिन यह कोहरा घना नहीं था। वही सुबह 8 बजे तक कोहरा साफ हो गया। लेकिन दिनभर बर्फीली व सर्द भरी हवाएं चलती रही। ठंडी हवाओं से लोगों की धूजणी छूटती गई। घरों व दुकानों में लगातार अलाव जलते रहे। कड़ाके की सर्द हवा के चलते लोगों की काम करने की क्षमता भी काफी हद तक प्रभावित हुई। दोपहर 12 का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उल्लेखनीय की पिछले एक सप्ताह से शहर व क्षेत्र में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप कड़ाके की सर्दी है।



