स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से दुबारा जीत दर्ज करने के बाद विधायक हरीशचन्द्र मीना “धन्यवाद यात्रा” के तहत बुधवार को देवली कार्यालय पहुँचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को मालाओ से लाद दिया।
बाद में कार्यालय में कांग्रेस के सभी मंडलों के अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक मीणा ने दुबारा विजय दिलाने पर जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि चार दिन वे क्षेत्र में हैं। कोई भी काम हो तो लोग डाक बंगले में उनसे मिल सकते हैं। विधायक ने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव, नगर पालिका चुनाव व पंचायत समितियां के चुनाव सभी में सभी के सहयोग से मिलकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजय बनाना है। उन्हें जो जीत मिली है, यह सब लोगों की मेहनत की वजह से मिली है। देवली-उनियारा सीट का रिकॉर्ड टूटा है। दुबारा प्रत्याशी जीतने का वह सब आपकी मेहनत का फल है।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पुजारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बलसोरा, पंचायत समिति प्रधान गणेश जाट, उप प्रधान महादेव मीणा, पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


