Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीलवाड़ा जिले के बागोर, घोड़ास गांव से श्रीअयोध्या तीर्थ जाने वाले रामभक्त का मंगलवार को देवली में स्वागत किया गया।
दरअसल यह रामभक्त गोविंद शर्मा है। जिन्होंने गत 14 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू की है तथा प्रतिदिन 80 से 90 किलोमीटर साइकिल से यात्रा करेंगे। देवली पहुंचने पर जितेंद्र सिंह चौधरी, जसवंत सिंह चौहान, तेजेंद्र पारीक, अशोक दुबे, नीरज सिंहल, सत्यनारायण साहू समेत ने रामभक्त का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हनुमानजी मंदिर में होगा भव्य आयोजन
उधर, मालेड़ा ग्राम पंचायत के बड़ला गांव में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 151 परिवारों से संपर्क कर पूजित अक्षत व पत्रक वितरित किए गए। वहीं 22 जनवरी को स्थानीय हनुमानजी मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां रात्रि जागरण, सुबह शोभायात्रा, दोपहर को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बालाजी परिसर में दिखाया जाएगा।
वहीं आरती कर प्रसादी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के लिए रामदेव जाट, केदार शर्मा, रामकिशन, बद्री जाट, कानाराम माली को संयोजक बनाया है। वहीं प्रत्येक घर में पांच दीपक जलाकर सजावट की जाएगी। यह जानकारी सुगनचंद कुमावत ने दी।


