Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपुलिस व प्रशासन की टीम ने 350 टन बजरी जब्त की

पुलिस व प्रशासन की टीम ने 350 टन बजरी जब्त की


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर बुधवार को पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर 350 टन बजरी जब्त की है।

उक्त कार्रवाई दल ने नायब तहसीलदार रामधन सिंह मीणा व थाना प्रभारी नासिरदा हरिमन की अगवाई में कार्रवाई की है। जहां रामथला के दो अलग-अलग खसरो में बजरी के ढेर पाए गए। पहली कार्रवाई नासिरदा रोड पर घुमंतू जाति की रिजर्व भूमि पर रखी बजरी जब्त कर पड़ोसी ताराचंद पुत्र दौलत राम खटीक निवासी डाबर कला की निगरानी में सुपुर्द किया है। यहां 50 टन बजरी जब्त की है। इसी तरह दूसरे अलग खसरे में अवैध बजरी की आधा दर्जन ढेर पाए गए। जिन्हें जब्त कर इसी व्यक्ति को निगरानी के लिए सुपुर्द किया है। इस तरह संयुक्त टीम ने करीब 350 टन बजरी जब्त की है तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उक्त कार्रवाई में मालेड़ा पटवारी सुशील कुमार जैन समेत मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d