छात्र-छात्राओं को दी हेल्पलाइन नं की जानकारी
Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी हरिमन मीणा व साइबर एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा ने छात्र-छात्राओं व स्टाफ को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान थाना प्रभारी हरिमन मीणा ने बताया कि महिलाएं किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर सकती है। इससे उन्हें त्वरित सहायता मिलेगी। इसी तरह बच्चे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकते हैं। वही किसी तरह का साइबर अपराध होने तथा उससे संबंधित जानकारी के लिए 1930 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आए दिन लोग अपनी लापरवाही की वजह से साइबर अपराध के शिकार होते हैं। ऐसे में लोगों को जागरुक होकर इन अपराध से बचना होगा।
अपने सीक्रेट ओटीपी नंबर समेत गोपनीय पिन नंबर की जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए। इस दौरान 400 छात्र छात्राएं समेत प्रधानाध्यापिका किरण सोनी, वरिष्ठ अध्यापक ब्रजमोहन मीणा समेत मौजूद थे।


